ट्रक की टक्कर से डीजे पिकअप के परखच्चे उड़े:दो लोग घायल, हाईवे पर लंबे जाम में फंसे वाहन चालक रहे परेशान
ट्रक की टक्कर से डीजे पिकअप के परखच्चे उड़े:दो लोग घायल, हाईवे पर लंबे जाम में फंसे वाहन चालक रहे परेशान
फतेहपुर : फतेहपुर-सीकर नेशनल हाईवे पर स्थित अलखपुरा छिछास ग्राम बस स्टैंड के पास शनिवार रात 8:30 बजे एक ट्रक और डीजे में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि डीजे के परखच्चे उड़ गए और हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जानकारी के अनुसार ट्रक सीकर से फतेहपुर की ओर जा रहा था, जबकि डीजे फतेहपुर से सीकर की ओर बढ़ रहा था। छिछास बस स्टैंड के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची।
हादसे में डीजे सवार बगड़ी निवासी विजयपाल थालौड़ (पुत्र रिछपाल) और राकेश कुमार (पुत्र बीरबल) घायल हो गए। दोनों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
दुर्घटना के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त ट्रक और डीजे को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041029


