[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैंपर से टक्कर मारकर युवक की हत्या मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कैंपर से टक्कर मारकर युवक की हत्या मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

चूरू : कैंपर की टक्कर मारकर युवक की हत्या मामले में पुलिस ने घटना के एक दिन बाद ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में काम में ली गई कैंपर को भी जब्त कर लिया। हमीरवास थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि घटना के बाद एसपी जय यादव ने मामले को गंभीरता से लिया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय अधिकारियों के सुपरविजन में टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

आरोपियों की तलाश के दौरान शनिवार को मामले में आरोपी सोनू शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार उम्र 26 साल तथा ईश्वर पुत्र कृष्ण कुमार उम्र 24 साल निवासी गांव ब्राह्मणों का बास थाना हमीरवास तहसील राजगढ़ जिला चूरू को गिरफ्तार कर घटना के काम में ली गई कैंपर को जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण में अनुसंधान से सामने आया कि मृतक पक्ष व आरोपी पक्ष के बीच करीब पांच माह पूर्व झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष जो मृतक पक्ष से रंजिश रखता था, 5 दिसंबर को जयवीर पुत्र सत्यवीर जाट निवासी ब्राह्मणों का बास की कैंपर गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 6 दिसम्बर को वीरपाल पुत्र जागेराम उम्र 27 वर्ष निवासी ब्राह्मणों का बास थाना हमीरवास तहसील राजगढ ने मामला दर्ज करवाया था। परिवादी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 5 दिसम्बर को शाम करीब सात-आठ बजे वह अपने चचेरे भाई सत्यबीर पुत्र जयवीर उम्र 33 साल के साथ गांव की सार्वजनिक धर्मशाला के आगे सीमेंट की बैंच पर बैठे बातें कर रहे थे। तभी गांव जसवंतपुरा की तरफ से एक कैंपर गाड़ी आई, जिसमें सोनू पुत्र कृष्ण कुमार ब्राह्मण एवं उसका सगा भाई ईश्वर भी साथ में था। दोनों उसके ही गांव के हैं। उनके साथ अंकित उर्फ पिन्टू पुत्र विद्याधर जाट निवासी नन्दा का बास भी गाडी में बैठा था। पीड़ित ने बताया कि गाड़ी उनसे 15-20 कदम आगे जाकर रुकी। जान से मारने की नीयत से गाड़ी से बेंच को टक्कर मारी जिसके कारण जयवीर को गंभीर चोटें लगी। वह उछल कर इंटरलोक के खुर्रे पर गिर गया। मैंने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देख सभी आरोपी गाडी लेकर मौके से भाग गए। घटना के बाद गंभीर हालत में जयवीर को पिलानी के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। थानाधिकारी बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेंगे जिसके बाद पूछताछ कर मामले का खुलासा कर मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22