[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं द्वारा विश्व युवा दिवस 12.01.2023 के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं द्वारा विश्व युवा दिवस 12.01.2023 के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं द्वारा विश्व युवा दिवस 12.01.2023 के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं द्वारा विश्व युवा दिवस 12.01.2023 के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय युवा दिवस व नालसा द्वारा जारी बच्चों के मैत्रीपूर्ण संबंध स्कीम, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह रोकथाम, कोविड-19 जागरूकता व बचाव के उपाय आदि की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं की सचिव श्रीमती दीक्षा सूद द्वारा दी गयी। कार्यक्रम में, अधिवक्तागण कर्मचारीगण व आमजन आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं के तत्वावधान में तालुका विधिक सेवा समिति, खेतड़ी, चिड़ावा, पिलानी, उदयपुरवाटी, नवलगढ़ में भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं की सचिव श्रीमती दीक्षा सूद ने बताया कि किसी भी देश के लिए युवा उसकी रीड की हड्डी होते हैं। वे देश की अर्थव्यवस्था को सम्भाले रखते हैं, आज के समय में हर क्षेत्र में ज्यादातर युवाओं का समर्पण है। किसी भी देश के विकास में युवाओं का अहम योगदान होता है।

इस अवसर पर श्री धीरज कुमार ने कहा कि युवा दिवस का भारत में महत्व इसलिए भी है कि इसी दिन स्वामी विवेकानंद जी का जन्मदिवस भी होता है। आज हमारे देश की युवा शक्ति को उचित मार्ग दर्शन देकर उन्हें देश की उन्नति में भागीदर बनाने की, उनमें अच्छे संस्कार, उचित शिक्षा एवं प्रौद्यौगिक विशेषज्ञ बनाने की, उन्हें बुरी आदतों जैसे नशा, जुआ, हिंसा इत्यादि से बचाने की। क्योंकि चरित्र निर्माण ही देश की, समाज की उन्नति के लिए परम आवश्यक है। आज के युवा वर्ग को अपने विद्यार्थी जीवन में अध्ययनशील, संयमी, चरित्र निर्माण के लिए आत्मानुशासन लाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के प्रयास करने चाहिए। जिसके लिए समय सदुपयोग आवश्यक है। वर्तमान समय में युवा विद्यार्थियों को रोजगार परक शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

सचिव,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
झुंझुनूं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22