[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टेट लेवल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए टीमें रवाना:सीकर में 4 दिन चलेगा टूर्नामेंट, नागौर से 24 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

स्टेट लेवल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए टीमें रवाना:सीकर में 4 दिन चलेगा टूर्नामेंट, नागौर से 24 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

स्टेट लेवल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए टीमें रवाना:सीकर में 4 दिन चलेगा टूर्नामेंट, नागौर से 24 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

नागौर : नागौर में जिला मुख्यालय स्थित माडी बाई मिर्धा गर्ल्स कॉलेज के इंडोर स्टेडियम से स्टेट लेवल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए टीमें रवाना की गईं। सीकर में होने वाले 4 दिवसीय टूर्नामेंट में नागौर के कुल 24 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डाॅ. ज्योति मिर्धा ने इंडोर स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों को किट वितरित किए और शुभकामनाएं दीं। डॉ. ज्योति मिर्धा ने कहा कि नागौर के खिलाड़ियों ने मैदानी खेलों में हमेशा मान बढ़ाया है।

हम बालक व बालिका वर्ग की कबड्डी टीमों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।

नागौर से बालक व बालिका वर्ग के 12-12 खिलाड़ी सीकर में 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक होने वाली चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। बालिका टीम के लिए कोच आर्यना व बालक टीम के लिए कोच अकरम को नियुक्त किया गया है।

टीम को रवाना करते समय मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू, सभापति मीतू बोथरा, जिला खेल अधिकारी सोहनलाल गोदारा, भंवरराम सियाक, सुरेश जी चौधरी, राजवीर सिंह, खींवसर प्रधान प्रतिनिधि जगदीश बिड़ियासर, जिपस ओमप्रकाश सैन समेत काफी लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89