[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘चूरू री लाडली’ के जन्म पर अब प्रसूता को मिलेगा जिला कलक्टर का बधाई संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘चूरू री लाडली’ के जन्म पर अब प्रसूता को मिलेगा जिला कलक्टर का बधाई संदेश

‘चूरू री लाडली’ के जन्म पर अब प्रसूता को मिलेगा जिला कलक्टर का बधाई संदेश

चूरू : जिले के राजकीय संस्थाओं में बालिका के जन्म पर अब प्रसूताओं को जिला कलक्टर की ओर से बधाई संदेश दिया जाएगा। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की ओर से की गई पहल के तहत चूरू री लाडली के जन्म पर बधाई संदेश देकर बिटिया की अच्छी परवरिश करने तथा उसके सपनों को उड़ान देने का संदेश दिया जाएगा।

इस सिलसिले में शुक्रवार को सुजानगढ़ के राजकीय सुजानमल बगड़िया उप जिला अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम ने यह शुरुआत की और प्रसूता महिलाओं को जिला कलक्टर की ओर से बधाई संदेश दिया। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की पहल पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा यह नवाचार किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि बेटियों को लेकर समाज की सोच में बदलाव हो, बेटियां न केवल अपने सपने पूरे करें बल्कि परिवार का भी सहारा बनें।

अब हर बालिका के जन्म पर यह बधाई संदेश दिया जाएगा। बधाई संदेश कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा संस्थान के अन्य कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को भी सम्मिलित कर जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा। बधाई संदेश पर राज्य सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने के साथ-साथ तथा लाडली बिटिया के 1 वर्ष तक होने वाले समस्त टीकाकरण के बारे में भी बताया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77