[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुण्यतिथि पर डॉ. अंबेडकर को किया याद:बच्चों को उनके संवैधानिक और मौलिक अधिकारों की जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पुण्यतिथि पर डॉ. अंबेडकर को किया याद:बच्चों को उनके संवैधानिक और मौलिक अधिकारों की जानकारी दी

पुण्यतिथि पर डॉ. अंबेडकर को किया याद:बच्चों को उनके संवैधानिक और मौलिक अधिकारों की जानकारी दी

पिलानी : भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें आज श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। अखिल भारतीय नायक सभा के सहयोग से कस्बे के वार्ड नं 6 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 5 (1) नायक स्कूल पिलानी में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को याद किया गया एवं आंगनबाड़ी केन्द्र और विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को मिठाई वितरित की गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक दयाचंद, संदीप, पूर्व पार्षद विशाल नायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष नायक, सहायिका मनीषा नायक, आशा सहयोगिनी संतोष सैनी, कार्यकर्ता रजनी शर्मा, अंजना शर्मा, विमला देवी, अनीता देवी, चंदा देवी, सावित्री सैनी, अफसाना बानो, बबिता सिंह, संतरा नायक, शीला देवी, सुनीता सैनी, सीमा आलड़िया, पुष्पा देवी, सरोज, इन्दुकला, कृपा देवी, बिन्दु देवी, शकुन्तला देवी, विनोद देवी, सुशीला देवी, सुनीता देवी सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles