[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना में आवेदन मांगे:साल में 10 महीने 2 हजार रुपए मिलेंगे, 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना में आवेदन मांगे:साल में 10 महीने 2 हजार रुपए मिलेंगे, 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना में आवेदन मांगे:साल में 10 महीने 2 हजार रुपए मिलेंगे, 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला मुख्यालय पर संचालित राजकीय कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के कला, विज्ञान, और वाणिज्य संकाय के शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के लिए अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए है जो अपने घर से दूर अन्य स्थान पर किराए का कमरा लेकर अध्ययन कर रहे हैं। योजना के तहत उन्हें आवास, भोजन, बिजली-पानी आदि सुविधाओं के लिए पुनर्भरण राशि प्रदान की जाएगी।

विद्यार्थियों को प्रवेश तिथि से मार्च तक ₹2000 प्रतिमाह प्रतिवर्ष अधिकतम 10 महीने तक दिया जाएगा। योजना का लाभ अधिकतम पांच वर्षों तक प्राप्त किया जा सकता है।

पात्रता के नियम

विद्यार्थी जिस जिले के राजकीय कॉलेज में अध्ययनरत है, वह उस जिले की नगरपालिका, नगर परिषद या नगर निगम का निवासी नहीं होना चाहिए। अभ्यर्थी के माता-पिता के पास उस जिले के निकाय क्षेत्र में स्वयं का मकान नहीं होना चाहिए।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है। योजना से संबंधित पात्रता और शर्तों का विस्तृत विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22