[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, झुंझुनूं में हिंदू-समाज का प्रदर्शन:विधायक राजेन्द्र भांबू बोले-अत्याचार बंद नहीं हुए, तो गंभीर परिणाम होंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, झुंझुनूं में हिंदू-समाज का प्रदर्शन:विधायक राजेन्द्र भांबू बोले-अत्याचार बंद नहीं हुए, तो गंभीर परिणाम होंगे

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, झुंझुनूं में हिंदू-समाज का प्रदर्शन:विधायक राजेन्द्र भांबू बोले-अत्याचार बंद नहीं हुए, तो गंभीर परिणाम होंगे

झुंझुनूं : बाग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गुरुवार को झुंझुनूं शहर में हिंदू समाज की ओर आक्रोश रैली निकाली गई। शार्दुल छात्रावास से सैकड़ों संख्या में लोग तख्तियां व बैनर लेकर रैली के रूप में निकले।

नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरकर कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पहले हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।

फिर सभा हुई। उसके बाद संत समाज की अगुवाई में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वहां की गतिविधियों पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की गई।

झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांबू ने कहा कि बांग्लादेश में लोकतांत्रिक सरकार को हटाकर सत्ता में आई मो. यूनुस की कट्टरपंथी सरकार की शह पर वहां अल्पसंख्यक हिंदू व अन्य धर्मों के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं।

मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की जा रही है। हमारी महिलाओं व बहन-बेटियों के साथ गलत व्यवहार हो रहा है। इस बात को लेकर देशभर में आक्रोश है। इसके विरोध में आक्रोश रैली निकाली है। अब हिंदू जाग चुका है।

यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हुए, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। इसके माध्यम से बांग्लादेश सरकार और विश्व के अनेक देशों से उन पर दबाव बनाया जाएगा। ताकि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को शीघ्र रोका जा सके।

इस दौरान नवलगढ़ विधायक विक्रम जाखल, पूर्व सांसद नरेन्द्र खीचड़, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा नेता बबलू चौधरी, राजेश बाबल, विशंभर पूनिया, मुरारी लाल सैनी, जयसिंह माठ, कमलकांत शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62