युवक ने पंखे से फंदा लगाकर किया सुसाइड:आमदनी नहीं होने से मानसिक रूप से था परेशान, पत्नी पीहर गई हुई थी
युवक ने पंखे से फंदा लगाकर किया सुसाइड:आमदनी नहीं होने से मानसिक रूप से था परेशान, पत्नी पीहर गई हुई थी
चूरू : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गढ़ के पास एक घर में युवक का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर अस्पताल पहुंचाया। आमदनी नहीं होने से मृतक मानसिक रूप से परेशान था। मृतक की पत्नी पहले से ही पीहर गई हुई थी।
कोतवाली थाना के एसआई रामशरण ने बताया कि मृतक शशिकांत अग्रवाल (32) की बहन ने रिपोर्ट दी कि जब वह अपने भाई के घर आई तो उसके घर का मुख्य गेट बंद था। दीवार पर से गेट को खोलकर अंदर गए तो उसका भाई शशिकांत अग्रवाल का शव पंखे से लटका हुआ था। उसके भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
आमदनी नहीं होने के कारण वह चिंता में रहता था। इसी मानसिक परेशानी की वजह से उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। मृतक की पत्नी पहले से ही पीहर गई हुई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094285


