[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षाविद स्व. डॉ बी एल मेहरडा IAS कि जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षाविद स्व. डॉ बी एल मेहरडा IAS कि जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन

शिक्षाविद स्व. डॉ बी एल मेहरडा IAS कि जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन

खेतड़ी : आज बी एल एम मेहरड़ा स्मृति पार्क राजोता में स्व. डॉ बी एल मेहरड़ा पूर्व आई ए एस एस की 82वी जयंती पर आयोजित छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा 2024 का पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि  विनोदरानी मेहरड़ा अध्यक्षा खेतड़ी विकास समिति रही, अध्यक्षता डॉ संतोष सैनी ने की व विशिष्ट अतिथि डॉ सुनील सैनी , डॉ सुरेन्द बेरबा,डॉ कृष्ण मूर्ति , डॉ सुशील कश्यप रहे । कार्यक्रम के अंतर्गत 240 विद्यार्थियों को पुरस्कार व छात्रवृत्ति प्रदान की गई जिसके अंतर्गत प्रथम पुरस्कार लेपटॉप, द्वित्तीय पुरस्कार टेबलेट तृतीय पुरस्कार स्मार्ट वाच, बेग, टॉफी व प्रमाण पत्र दिए गये । परीक्षा प्रभारी डॉ मोहित सक्सेना ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्रवृत्ति परीक्षा के माध्यम से बीस लाख रु तक कि छात्रवृत्ति समिति द्वारा दी जायेगी व इस परीक्षा में लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया था । इस कार्यक्रम में समिति द्वारा संचालित संस्थायों के समस्त स्टाफ, विद्यार्थी व अभिभावक मोजुद रहें।

भागवत कथा आज

पुण्यतिथि गुरुवार को सुबह 10 बजे से बीएल मेहरड़ा स्मृति पार्क में भागवत कथा होगी। कथा वाचक आचार्य शिवांश महाराज कथा वाचन करेंगे। समारोह में शेखावाटी विश्विद्यालय सीकर के कुलपति डॉ. अनिल राय मुय अतिथि होंगे। नीमकाथाना जिला कलक्टर शरद मेहरा अति विशिष्ट अतिथि होंगे। सहायक कुलसचिव अकादमी डॉ. संजीव कुमार, पुलिस महानिदेशक एसीबी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्षता संस्था सचिव डॉ अमित मेहरड़ा करगें ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62