[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रतापपुरा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, उद्घाटन मैच में जयपुर विजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रतापपुरा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, उद्घाटन मैच में जयपुर विजेता

प्रतापपुरा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, उद्घाटन मैच में जयपुर विजेता

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के प्रतापपुरा में नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूरघोड़ा धाम के महंत गोपाल दास महाराज थे, जबकि अध्यक्षता हजारीलाल ग्रेट ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

नवयुवक मंडल संयोजक गगन खटाना ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आर्मी जयपुर व गुरुग्राम की टीम के बीच खेला गया। जिसमें आर्मी जयपुर की टीम ने गुरुग्राम की टीम को हराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत गोपाल दास महाराज ने कहा कि इस प्रकार के खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने में बेहतर अवसर मिल पाते हैं। अधिकांश गांवों में खेल की सुविधाएं नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मौका नहीं मिल पाता है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रेरित करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए तथा गांव-गांव में खेलों का माहौल बनाकर उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं से युवाओं को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए एवं देश के महान महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए। इस दौरान युवाओं को नशे जैसी बुराइयों को त्यागकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली विजेता व उपविजेता टीम को नवयुवक मंडल की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर सुनील नायक, राजेश गाडराटा, पवन खटाना, विकास खटाना, कुलदीप खटाना, महेश चंदेला, राहुल खटाना, विक्रम सिंह, सुरेश कुमार, सतपाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77