[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद की स्कॉर्पियो 10 फीट गहरी खाई में उतरी:हादसे में बाइक सवार युवक को आई चोटें; रोत ने दूसरी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़डूंगरपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सांसद की स्कॉर्पियो 10 फीट गहरी खाई में उतरी:हादसे में बाइक सवार युवक को आई चोटें; रोत ने दूसरी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

सांसद की स्कॉर्पियो 10 फीट गहरी खाई में उतरी:हादसे में बाइक सवार युवक को आई चोटें; रोत ने दूसरी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

डूंगरपुर : बांसवाड़ा-डूंगरपुर से बीएपी सांसद राजकुमार रोत की स्कॉर्पियो सड़क किनारे 10 फीट गहरी खाई में उतर गई। गाड़ी में सांसद और उनके किसी भी स्टाफ को चोट नहीं आई। हादसे में एक बाइक सवार युवक को चोटें आई हैं, जिसे सांसद ने दूसरी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। हादसा मध्य प्रदेश के सरवन थाना इलाके के कुंडा के पास हुई।

दरअसल, सांसद राजकुमार रोत रविवार को मध्य प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ गाड़ी में ड्राइवर और गनमैन भी मौजूद थे। शाम करीब 4 बजे मध्य प्रदेश के सरवन इलाके में एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे 10 फीट गहरी खाई में उतर गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने सांसद राजकुमार की कार को पहचान लिया था।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने सांसद राजकुमार की कार को पहचान लिया था।

बाइक सवार युवक को आई चोटें

सरवन थाना प्रभारी रंजीत सिंगार ने बताया- शाम 4 बजे सांसद राजकुमार रोत की कार खाई में उतर गई थी। हादसे में बाइक सवार पंकज (20) पुत्र प्रभुलाल निवासी बावड़ीखेड़ा (रतलाम) घायल हो गया, जिसे सांसद ने अपने काफिले की दूसरी गाड़ी से रतलाम अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे में नहीं आई किसी को चोट

सांसद राजकुमार रोत ने बताया- मध्य प्रदेश में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। राजस्थान बॉर्डर पार करने के बाद सरवन थाना इलाके के कुंडा गांव के अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। ड्राइवर ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई।

सांसद में बताया- हादसे में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है, लेकिन उनको और उनके साथ मौजूद ड्राइवर-गनमैन को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हमने बाइक सवार युवक को अस्पताल पहुंचाया। वो नशे में धुत था।

आदिवासी परिवार चिंतन शिविर में जा रहे थे रोत

आयोजनकर्ता ध्यानवीर डामोर ने बताया- शिवगढ़ के खेरखूटा गांव में आदिवासी परिवार चिंतन शिविर आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने सांसद राजकुमार रोत आ रहे थे, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी। आसपुर से बीएपी विधायक उमेश डामोर कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77