[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

43 लाख रुपए की शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:लकड़ी की आड़ में हो रही थी तस्करी, पंजाब से ले जा रहे थे गुजरात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

43 लाख रुपए की शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:लकड़ी की आड़ में हो रही थी तस्करी, पंजाब से ले जा रहे थे गुजरात

43 लाख रुपए की शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:लकड़ी की आड़ में हो रही थी तस्करी, पंजाब से ले जा रहे थे गुजरात

चूरू : चूरू की दूधवाखारा थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दूधवाखारा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 43 लाख दस हजार रुपए की अवैध शराब के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब पंजाब से गुजरात तस्करी की जा रही थी।

दूधवाखारा थानाधिकारी रतनलाल ने बताया कि एनएच 52 पर नाकाबंदी के दौरान आ रहे ट्रक को रुकवाया गया। जिसकी तलाशी ली गई। तब ट्रक में लकड़ी के गुटके भरे हुए थे। पुलिस की ओर से गहनता से तलाशी लेने पर गुटकों के बीच में पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के कार्टन भरे हुए थे। पुलिस ने ट्रक में सवार दो तस्करों से सख्ताई से पूछताछ की। तब सामने आया कि ट्रक में पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 490 कार्टन भरे हुए थे। जिनकी बाजार में कीमत करीब 43 लाख दस हजार रुपए है। पुलिस ने ट्रक में सवार पंजाब निवासी दिलीप कुमार राजपूत और बाड़मेर निवासी जसराज जाट को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि यह शराब पंजाब से गुजरात तस्करी की जा रही थी।

थानाधिकारी रतनलाल ने बताया कि पुलिस ने शराब और ट्रक को जब्त कर लिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में दूधवाखारा थाने के हेड कॉन्स्टेबल गोपाल सिंह, गोपीराम, राजेश कुमार, संजय कुमार, धर्मपाल, डीएसटी इंचार्ज एसआई वीरेन्द्र सिंह, मोहरपाल सिंह, मुकेश कुमार, प्रमोद, धर्मेन्द्र, अजय कुमार, पुष्पेन्द्र शामिल रहे। कार्रवाई में आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सतपाल भी शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62