खेतड़ी : पपुरना में समाज सेवी मनोज घुमरिया का भव्य स्वागत साफा एवं माला पहना कर किया
सबसे बड़ी समस्या पपुरना बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय का ना होना थाl जिसे समाज सेवी मनोज घुमरिया ने अपने खर्च पर बनाने की घोषणा की l
खेतड़ी : आज पपुरना गांव में पर्यावरण प्रेमी मनोज घुमरिया का भव्य स्वागत साफा एवं माला पहना कर किया गया l इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामवतार गुप्ता ने की l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज कुमार घुमरिया ने संबोधित करते हुए कहा खेतड़ी के साथ हमेशा भेदभाव हुआ है इस बार आपको इस परिपाटी को तोड़ना होगा एक सर्व समाज के व्यक्ति को चुनना होगा तभी हमारी खेतड़ी विकास की राह पर अग्रसर होगी। पपुरना ग्रामवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया l जिसमें सबसे बड़ी समस्या पपुरना बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय का ना होना थाl जिसे समाज सेवी मनोज घुमरिया ने अपने खर्च पर बनाने की घोषणा की l

इस समारोह मे किशोरी लाल सोनी, राधेश्याम जांगिड़, हीरालाल मेघवाल, फिरोज खान,सीताराम गुप्ता, उमरदीन कुरेशी, बसीर खान, जय राम मेघवाल, रामअवतार गुप्ता, मोहम्मद रफीक, घिसाराम मीणा, सत्यनारायण सिरोलिया, सुमेर सिंह कैप्टन, रोहितास बंजारा, शहजाद कुरेशी, यासीन शेख, रोहिताश तुदवाल, फूलचंद तुदवाल, रफीक कुरैशी, इस्लामुद्दीन, साबुद्दीन, विश्वनाथ गुप्ता, राधेश्याम कबाड़ी, उमराव सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042371


