[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : पोस्टिक दूध पिला कर नववर्ष महोत्सव मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

खेतड़ी : पोस्टिक दूध पिला कर नववर्ष महोत्सव मनाया गया

पोस्टिक दूध पिला कर नववर्ष महोत्सव मनाया गया

खेतड़ी : खेतड़ी नगर के नेहरू युवा ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा गोठड़ा की इंदिरा रसोई के सौजन्य से सीआईएसएफ कॉलोनी के सामने खेतड़ी सड़क पर सोमवार को नववर्ष के उपलब्ध में दूध महोत्सव बनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस की अन्य पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव अनिल बोहरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सती देवी ने की। विशिष्ट अतिथियों में एएसआई रमेश चंद, मूलचंद सैनी व महावीर प्रसाद रहे। कार्यक्रम संयोजक प्यारेलाल सिगड़ा ने बताया इंदिरा रसोई द्वारा नव वर्ष के उपलब्ध में दूध महोत्सव मनाया गया हैं, जिसमें युवाओं ओर आमजन को यह संदेश दिया गया है कि शराब से नाता तोड़ो दूध से नाता जोड़ो। इस पर आसपास के लोगों व राहगीरों को केसर, बादाम व काजू डाला हुआ पोस्टिक दूध पिलाया गया।

इस मौके पर सोनू कुमारी, परमेश्वरी देवी, फूलचंद, बहादुर सिंह मेहरा, सुरेंद्र तंवर, वीरेंद्र, मदन लाल, कन्हैया लाल, भगत सिंह, मनीष गुर्जर, मनोज कुमार, महावीर, स्पोर्ट्स कॉलोनी के सोनू सिंह सहित अन्य सहयोगी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77