[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीटीओ इंस्पेक्टर ने किया बस को सीज:कबाड़ी से खरीदकर सड़क पर चला रहे थे, जांच में चेसिस और नंबर का नहीं हुआ मिलान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीटीओ इंस्पेक्टर ने किया बस को सीज:कबाड़ी से खरीदकर सड़क पर चला रहे थे, जांच में चेसिस और नंबर का नहीं हुआ मिलान

डीटीओ इंस्पेक्टर ने किया बस को सीज:कबाड़ी से खरीदकर सड़क पर चला रहे थे, जांच में चेसिस और नंबर का नहीं हुआ मिलान

चूरू : सड़क सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों का उल्लंघन करने के आरोप में चूरू डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने एक बस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की है। बस को सीज करवाकर पुलिस थाने में खड़ी करवाने की कार्रवाई की है। बस बिना किसी टैक्स और परमिट के यात्रियों को भरकर दो तीन साल से सड़क पर दौड़ रही थी। जांच के बाद ही वास्तविक स्थित का खुलासा होगा।

डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने बताया कि राजगढ़ बस स्टैंड पर बसों की जांच की जा रही थी। चार बसों का चालान भी किया गया। इसके अलावा बस स्टैंड पर इस बस को जब चेक किया तो ड्राइवर नहीं मिला। जब चेसिस नंबर चेक किया तो चेसिस नंबर और गाड़ी नंबर दोनों का मिलान नहीं हुआ। इसके बाद बस नंबर के आधार पर बस मालिक को फोन कर मामले की पूछताछ की तो बस मालिक ने बताया कि इस बस को उन्होंने कबाड़ में बेच दी है। बस के चेसिस पर नंबर को खुदवा रखा था। जो सम्भवत फर्जी है। ड्राइवर से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर बस को पुलिस थाने में खड़ा करवाया गया है। बस के पुराने मालिक ने स्थिति साफ कर दी कि उसने इस बस को कबाड़ी को बेच दी है। उसके बस नंबर का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन के प्रावधान और मानकों का उल्लंघन भी किया गया है। बस की जांच के दौरान बस पर आरजे 11पीए 5564 नंबर लगा रखा है, जबकि ओरिजिनल बस खत्म हो चुकी है। बस चोरी की भी हो सकती है। इसकी जांच नहीं हो हो पाई है। उन्होंने बताया कि बस नंबर आरजे 10 पीए 6680 के चेसिस पर आरजे 11 पीए 5564 नंबर लगा रखे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin