[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष झुंझुनूं आईं, मूर्ति अनावरण पोस्टर का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष झुंझुनूं आईं, मूर्ति अनावरण पोस्टर का विमोचन

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष झुंझुनूं आईं, मूर्ति अनावरण पोस्टर का विमोचन

झुंझुनूं : झुंझुनूं सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की याद में पांच दिसंबर को गोगामेड़ी में गोगामेड़ी स्मृति संकल्प व मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार को झुंझुनूं दौरे पर रही और कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया।

उन्होंने शार्दुल छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में गोगामेड़ी पहुंचकर मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के अधूरे छोड़े गए मुद्दों को पूरा करने के लिए करणी सेना अपनी लड़ाई लड़ती रहेगी। गोगामेड़ी चलो कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम को युवा नेता रविंद्र सिंह तोलियासर, शेखावाटी प्रभारी रविंद्र सिंह पोंख, दशरथ सिंह काली पहाड़ी ने भी संबोधित किया।

इससे पहले उन्होंने छात्रावास परिसर में स्थापित शार्दुल सिंह की मूर्ति पर माला अर्पित की। इस दौरान शक्ति सिंह, अमित सिंह, प्रवीण सिंह, परविंदर सिंह, शक्ति सिंह, अजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, वंशदीप सिंह, कुलदीप सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजकुमार सिंह, राकेश सिरधाना, प्रशांत भार्गव, शुभम तोगड़िया, प्रदीप राणा, संदीप घोटड़ मौजूद थे। झुंझुनूं. मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन करते हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62