[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिल्ली पीजीडीएवी कॉलेज छात्र संघ की नव निर्वाचित अध्यक्ष महिमा के चूरू पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिल्ली पीजीडीएवी कॉलेज छात्र संघ की नव निर्वाचित अध्यक्ष महिमा के चूरू पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

दिल्ली पीजीडीएवी कॉलेज छात्र संघ की नव निर्वाचित अध्यक्ष महिमा के चूरू पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय की बेटी दिल्ली विश्वविद्यालय अन्तर्गत दिल्ली के पीजीडीएवी कॉलेज के छात्र संघ के हुए चुनाव अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए महिमा शर्मा मंगलवार को अपने गृहनगर चूरू पहुंचने पर युवा शक्ति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

चूरू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही छात्र शक्ति की ओर से महिमा के स्वागत की शुरू हुई शृंखला उनके निवास तक जारी रही। रेलवे स्टेशन से डीजे के आगे नाचते गाते युवाओं ने कार्यक्रम में नया जोश भर दिया। लोहिया कॉलेज में छात्र शक्ति, शास्त्री मार्केट में श्रीप्रकाश, चन्द्रप्रकाश, रामप्रसाद नागवान, अमजद तुगलक, पवन बजाज, श्रवण आसेरी, सूर्यकान्त चौधरी, बनवारी चोटिया तथा शंकर सैनी आदि व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के समक्ष चूरू की बेटी का स्वागत किया।

युवा शक्ति के लवाजमे के साथ अपने घर पहुंची अध्यक्ष बिटिया का यहां बड़ी संख्या में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सम्मान किया। छः न्याति ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश बावलियां, बालकृष्ण बावलियां, योगेश गौड़, गुरुदास भारती, रवी दाधीच, विप्र सेना के गोपीचंद शर्मा, सुरेन्द्र बावलिया, कैलाश नवहाल, राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा के सुधाकर सहल, पुनीत लाटा, नवीन शर्मा, विप्र फाउंडेशन के विश्वनाथ शर्मा राजगुरु, शंभूदयाल शर्मा, श्रीराम पीपलवा, भाजपा नेता फतेहचंद सोती, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, ओमप्रकाश सारस्वत, डॉ.महेश शर्मा, पदमसिंह राठौड़, महेन्द्र चोबे, अभिषेक चोटिया, दौलत तंवर, सुरेश सारस्वत, विमला गढ़वाल, विमल जोशी, चुन्नीलाल सैनी, केसरदेव राठी, एडवोकेट पवन शर्मा, अशोक तंवर, सहित अनेक प्रतिनिधियों ने महिमा का सम्मान किया। इसी क्रम में महिमा के साथ आए दिल्ली पीजीडीएवी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुणाल चौधरी, छात्र प्रतिनिधि दिपांशु विशोया, तरंग जैन, संकेत का भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पं.बनवारीलाल शर्मा, भास्कर शर्मा, सीपी शर्मा, पंकज शर्मा, प्रशांत और चिराग शर्मा नरेन्द्र लाटा सतीश शर्मा, हुकमीचन्द गौड़, शंकरलाल लाटा, सुर्यप्रकाश त्रिवेदी,विनोद दर्जी, विनोद दनेवा, केशरदेव राठी, महेश बावलिया, डूगरमल जोशी, बसंत, कैलाश नोवाल, गुरूदास भारती, सुधाकर सहल, विनोद ओझा,बालकृष्ण बावलिया, अभिषेक चोटिया, महेश बावलिया, संदेश इन्दोरिया, जयकुमार शर्मा, दिनेश बावलिया, विजय बावलिया, नरोतम सोनी, मातादीन वर्मा, राजेन्द्र गोस्वामी, विमल भटनागर, एड.पवन शर्मा, हनुमान स्वामी, सुशील इन्दोरिया, सुरेन्द्र बावलिया, नरेन्द्र शर्मा पत्रकार, ओम राकांवत, राजेन्द्र सारस्वत, गोविन्द शर्मा, प्रेमरतन शर्मा, मनेज तंवर, जितेन्द्र धरड़, चंपालाल, राकेश शर्मा, सुरेश मिश्रा, महेश मिश्रा, गोपाल शर्मा, मुकेश ओझा, अशोक शर्मा, डॉ एफ एस गोरी, संदीप सारड़ा, अजय तंवर, मोहन गढ़वाल, रमेश वशिष्ठ, वेदप्रकाश राजोतिया, दिलिप जांगिड़, मुरारी लाल शर्मा, विनोद प्रजापत, डॉ कमल वशिष्ठ कुनाल चौधरी, तंरग जैन, दिपांशू, संकेत यादव, रामस्वरूप कटारिया, शंशाक शर्मा, हरिश वर्मा, मदन पंवार आदि ने दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि अभी दिल्ली विश्वविद्यालय अन्तर्गत दिल्ली पीजीडीएवी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में चूरू की महिमा शर्मा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई। पीजीडीएवी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष में अध्ययनरत महिमा नेशनल बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक विजेता और बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर भी रही है।

Related Articles