निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों का कार्य बहिष्कार
निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों का कार्य बहिष्कार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : झुंझुनूं निजीकरण के विरोध व अन्य मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर विरोध रैली निकाली। इसके बाद एसडीएम हवाई सिंह व डिस्कॉम के एईएन नेमीचंद झाझड़िया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सहायक अभियंता कार्यालय पर निजीकरण के विरोध के साथ पुरानी पेंशन लागू करने, नए कर्मचारियों की भर्ती करने सहित अन्य मांगों के लिए कार्य बहिष्कार किया।
इसके बाद अधीक्षण अभियंता कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली निकाल कर एसडीएम व एईएन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। राजस्थान विधुत संयुक्त संघर्ष समिति के सुरेश खाजपुरिया व आशीष पचार ने बताया कि निगम के कर्मचारी जो कार्य आसानी से कर सकते हैं या कर रहे हैं वे ठेके पर दिए जा रहे हैं। इससे निजीकरण को बढ़ावा मिल रहा है, जो गलत है। इस दौरान देवकरण सैनी, सुनील शर्मा, द्वारका प्रसाद, सत्यप्रकाश शर्मा, सोमेश स्वामी, नवीन डांगी, सुशील कुमार, जयप्रकाश सैनी, अशोक, दिनेश सैनी, प्रदीप बराला, सुनील डूडी, राजेंद्र योगी, शीशराम सैनी, अनिल मीणा, अजय जांगिड़, सुमेर, विशाल कर्णावत मौजूद रहे। झुंझुनूं. मुख्यमंत्री के नाम एईएन को ज्ञापन देते हुए बिजली कर्मचारी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2066214