[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में देसी कट्टा व कारतूस सहित 2 गिरफ्तार:पुलिस को देख भागने लगे, वारदात को अंजाम देने से पहले पकड़ गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में देसी कट्टा व कारतूस सहित 2 गिरफ्तार:पुलिस को देख भागने लगे, वारदात को अंजाम देने से पहले पकड़ गए

सीकर में देसी कट्टा व कारतूस सहित 2 गिरफ्तार:पुलिस को देख भागने लगे, वारदात को अंजाम देने से पहले पकड़ गए

सीकर : सीकर जिले की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस सहित 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही पकड़ लिया।

गोकुलपुरा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया- पुलिस टीम इलाके में गश्त पर गई हुई थी। इस दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि देवली जोहड़ी सरकारी स्कूल की दीवार के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए हैं। जिनके पास हथियार होने की संभावना है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम आरोपियों के पास पहुंची तो उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेरा डालकर पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस मिले।

पुलिस ने आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रकाश मीणा (21) व दीपक मीणा (22) के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपी गोठड़ा (झुंझुनू) के रहने वाले हैं। आरोपी दीपक मीणा पर सीकर, उदयपुरवाटी सीकर, झुंझुनूं में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि प्रकाश मीणा पर उदयपुरवाटी, रानोली, सीकर व झुंझुनू में 9 मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल हरीश, हंसराज व जयसिंह की विशेष भूमिका रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad