[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कस्बे की पंचायत समिति में दिव्यांग शिविर हुआ आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कस्बे की पंचायत समिति में दिव्यांग शिविर हुआ आयोजित

दिव्यांगजन , सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, लोग है - सुण्डा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : कस्बे की पंचायत समिति में दिव्यांग शिविर आयोजित, आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव निदेशालय विशेष योग्यजन राजस्थान जयपुर द्वारा प्रद्वत निर्देषानुसार दिव्यांगजनों को संबंल प्रदान करने हेतु संयुक्त सहायता योजनान्तर्गत कृत्रिम/सहायक उपकरणों से लाभान्वित किये जाने हेतु ब्लॉकवार शिविर पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित किये जाने है। इस क्रम में 25 झुंझुनूं  2024 को सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक पंचायत समिति सभागार नवलगढ़ में दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चिकित्सा विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दिव्यांगजनो के निःशक्तता प्रमाण पत्र एवं कृत्रिम अंग उपकरण हेतु आवेदन पत्र तैयार करवाए गए। शिविर में कुल 38 दिव्यांगजन उपस्थित हुए जिनमें से 14 दिव्यांगो को निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी किए गए एवं कृत्रिम/सहायक उपकरणों हेतु 06 ट्राईसाईकिल/ वैसाखी/श्रवण यंत्र इत्यादि के आवेदन पत्र तैयार करवाए गए एवं 8 पालनहारों के वार्षिक सत्यापन करवाये गये। निःशक्तता प्रमाण पत्रों का वितरण पंचायत समिति प्रधान दिनेश सुण्डा द्वारा किया गया।

इस दौरान चिकित्सा विभाग से चिकित्सक डॉ सुरेश भास्कर, डॉ मुकेश कुमार, डॉ सुधीर चौधरी, डॉ शंकर लाल, व डॉ सचिन कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से जयकरण सिंह बुडानिया सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, बलवंत कुलदीप, दीक्षान्त शर्मा, अजय सिंह व प्रभुदयाल, पंचायत समिति से पूरणचंद सहायक लेखाधिकारी, राजेन्द्र सहायक लेखाधिकारी, संजय, सुरेन्द्र, राजेश ठठेरा, सुमित तथा पार्षद अदनान खत्री, व पंचायत समिति सदस्य सुभाष लाम्बा चेलासी परसरामपुर सरपंच करणीराम झाझड सरपंच रामस्वरूप सैनी नवलडी सरपंच प्रतिनिधि विद्याधर रामपुर सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह खिरोड सरपंच महावीर प्रसाद भामू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62