[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सबको बीमा अभियान के लिए आमजन को करें जागरुक : सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सबको बीमा अभियान के लिए आमजन को करें जागरुक : सुराणा

सबको बीमा अभियान के लिए आमजन को करें जागरुक : सुराणा

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा है कि लोगों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बीमा एक महत्त्वूपर्ण माध्यम है और हर व्यक्ति तक बीमा को पहुंचाने के लिए ‘सबको बीमा अभियान 2047’ को लेकर अधिक से अधिक लोगों को जागरुक किया जाना चाहिए।

जिला कलक्टर सुराणा सोमवार को जिला स्तरीय बीमा समिति की पहली मासिक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम प्रतिनिधि से कहा कि वे राजीविका गतिविधियों से जुड़ी दक्ष महिलाओं को बीमा गतिविधियों से जोड़ें। ये महिलाएं सबको बीमा अभियान अंतर्गत महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं। इससे स्वयं इन महिलाओं की आय में भी इजाफा होगा और बीमित व्यक्ति के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। जिला कलक्टर ने इस दौरान विभिन्न बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे जिले में अब तक हो चुके बीमा कार्य की जानकारी प्राप्त करें और फिर वंचितों के बीमा के लिए शिविर लगाकर तथा अभियान चलाकर प्रयास करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की जा रही ‘बीमा सखी योजना’ को लेकर अधिक से अधिक जागरुकता फैलाएं। बीमा साक्षरता के लिए जिले के शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन करें। रोजगार विभाग के माध्यम से होने वाले शिविरों, मेलों में भी बीमा कम्पनी प्रतिनिधि बीमा से सम्बन्धित जानकारी का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि समिति की बैठक में सभी बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हों तथा सरकार की मंशा के अनुरूप लोगों को बीमा का लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यक्रम की समुचित मॉनीटरिंग के लिए वॉटसएप्प ग्रुप बनाने के भी निर्देश प्रदान किए।

समिति के सदस्य सचिव राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक भंवर लाल जल ने विभाग से प्राप्त निर्देशों की जानकारी प्रदान की। इस दौरान एडीपीआर कुमार अजय, रोजगार विभाग की सहायक निदेशक वर्षा जानू, एलआईसी प्रतिनिधि अनिल कासणिया, यूनाईटेड इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी प्रतिनिधि प्रतिनिधि अविनेश, बजाज एलायंस लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड के रामरतन बुडानिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62