[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एडवोकेट योगेन्द्र शेखावत ने दिया ईमानदारी का परिचय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एडवोकेट योगेन्द्र शेखावत ने दिया ईमानदारी का परिचय

एडवोकेट योगेन्द्र शेखावत ने दिया ईमानदारी का परिचय

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : स्थानीय जिला न्यायालय के एडवोकेट योगेंद्र शेखावत ख्याली ने आज एक खोया हुआ मोबाइल लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। वहीं पीड़ित सेहजुसर निवासी गूगल गोदारा ने सही सलामत मोबाइल पाकर खुशी व्यक्त की है। एडवोकेट योगेंद्र शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि चूरू स्थित बाबोसा मूर्ति के पास एक वीवो कंपनी का मोबाइल मिला। योगेंद्र शेखावत ने जांच पड़ताल के बाद पीड़ित को फोन करके चूरू जिला कोर्ट परिसर में बुलाकर मोबाइल सौंप दिया। वहीं दूसरी ओर पीड़ित गूगल गोदारा ने इनाम व मिठाई की पेशकश की लेकिन एडवोकेट योगेंद्र शेखावत ने निस्वार्थ सेवा का परिचय देकर धन्यवाद दिया। कोर्ट परिसर में मौजूद एडवोकेट पवन सिंह शेखावत, भवानी सिंह, सूरजभान सिंह आदि ने बताया कि एडवोकेट योगेंद्र शेखावत निस्वार्थ भाव से कई कार्य करते रहते हैं और वे बधाई के पात्र है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad