नौरंगराम ढूकिया की पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर
नौरंगराम ढूकिया की पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर
झुंझुनूं : गणपति नगर के न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में गुरुवार को नौरंगराम ढूकिया की याद में रक्तदान शिविर लगाया गया। अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, दयानंद ढूकिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, लालचन्द ढूकिया, रणजीत ढूकिया, संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया, मधुर ढूकिया, नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, महेश जीनगर, जिला मंत्री महेन्द्र चंदवा ने नौरंगराम ढूकिया को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि नियमित रक्तदान से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित होती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी होती है। शिविर में संस्था के शिक्षकों, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। शिविर में रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान गणेश चैतन्य महाराज, सुनिल चौमाल, डॉ. महेश बिस्सु, मुकेश झाझडि़या, रामचंद्र तेतरवाल, नरेन्द्र मोगा, संदीप शर्मा, रामवतार लोयल, संजय परिहार, मनोज कुमार कालेर, पंकज गुर्जर, प्यारेलाल थाकन, राजेश पूनियां, हरेन्द्र डारा मौजूद रहे। आभार सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049638


