[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शूटिंग प्रतियोगिता में कोलसिया की साक्षी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल:शेखावाटी विश्वविद्यालय की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर हासिल की उपलब्धि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शूटिंग प्रतियोगिता में कोलसिया की साक्षी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल:शेखावाटी विश्वविद्यालय की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर हासिल की उपलब्धि

शूटिंग प्रतियोगिता में कोलसिया की साक्षी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल:शेखावाटी विश्वविद्यालय की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर हासिल की उपलब्धि

कोलसिया : शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर की ओर से आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में कोलसिया गांव की बेटी साक्षी दूत ने कांस्य पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया है। साक्षी ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

जय लाल दूत की बेटी हैं साक्षी

साक्षी दूत, कोलसिया निवासी जय लाल दूत की बेटी हैं। उन्होंने शूटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता की जानकारी मिलने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

परिजनों और ग्रामीणों ने दी बधाई

साक्षी की उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

ग्रामीणों ने कहा कि गांव की बेटियां आज शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। साक्षी दूत की यह उपलब्धि कोलसिया की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता से गांव की युवा पीढ़ी को खेलों में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62