[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क किनारे बिजली ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार:रातभर बिजली रही गुल, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क किनारे बिजली ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार:रातभर बिजली रही गुल, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

सड़क किनारे बिजली ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार:रातभर बिजली रही गुल, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के सिंघाना रोड पर सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर से एक गाड़ी की टक्कर के कारण बिजली के पोल टूट गए, जिससे रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग के सहायक अभियंता सुरेंद्र सैनी ने बताया कि स्टेट हाईवे-13 पर खेतड़ी से सिंघाना की ओर जाने वाली सड़क पर विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। रात को खेतड़ी से सिंघाना जा रही एक स्विफ्ट गाड़ी का मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया, जिससे गाड़ी सीधे ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई।

गाड़ी की टक्कर से बिजली के दोनों पोल टूट गए और ट्रांसफॉर्मर नीचे गिर गया। तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना की सूचना पर एफआरटी टीम और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन रात का अंधेरा होने के कारण यह संभव नहीं हो सका।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और गाड़ी चालक की जानकारी जुटाई। पता चला कि गाड़ी में सवार लोग खेतड़ी में एक शादी समारोह में शामिल होकर सिंघाना लौट रहे थे। मोड़ पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। गनीमत रही कि टक्कर के दौरान स्पार्किंग नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और बिजली के पोल टूटने से विभाग को भारी नुकसान हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini