आपणी योजना नई कलेक्ट्रेट के सामने आधी रात तक बिकती है शराब!
आपणी योजना नई कलेक्ट्रेट के सामने आधी रात तक बिकती है शराब!
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय नई कलेक्ट्रेट आपणी योजना के सामने 4 नंबर रोड पर आधी रात तक खुलेआम शराब बिकती है। इसे देखकर लगता है कि नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और अब जांच का विषय यह है कि किसकी जिम्मेदारी है अवैध रूप से शराब की बिक्री को रोकना, वो जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तव्य को पूरा क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या ये धंधा रिश्वत के दामों पर ही फल फूल रहा है। नियम कानून कायदे कुछ भी नहीं है क्या। ये अधिकारी कब तक ईमान का सौदा करते रहेंगे। लोगों की जुबान पर यही सवाल है। यहां कलेक्टर का कार्यालय बनने से पहले आसपास के लोग कई बार यहां हो रही शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी कर चुके हैं। हालांकि किसी पर भी कोई कार्यवाही नहीं की। अब लोगों कि विश्वास था कि यहां कलेक्टर का कार्यालय बनने से महज 100 मीटर की दूरी पर हो रही शराब की अवैध बिक्री पर पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग रोक लगा देगा। परन्तु आज तक न तो पुलिस ने आंखें खोली है और न ही आबकारी विभाग ने। कुल मिलाकर प्रशासन की सतर्कता की पोल खुलकर सामने आ गई है। यह सारा खेल पुलिस और आबकारी प्रशासन को खुद संज्ञान लेकर शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगानी चाहिए ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।