[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से ना रहे वंचित: संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से ना रहे वंचित: संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी

कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से ना रहे वंचित: संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : बुधवार को संभागीय आयुक्त और मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की रोल पर्यवेक्षक वंदना सिंघवी ने पिलानी के मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वस्थ और त्रुटि रहित मतदाता सूचियां तैयार करने के निर्देष देते हुए पुनरीक्षण अभियान की विभिन्न तिथियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहे, यह सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बीएलओ को पूर्ण गंभीरता से कार्य करने की बात कही।

मतदान केन्द्र का किया निरीक्षणः

संभागीय आयुक्त सिंघवी ने पिलानी के एम.के. साबू कॉमर्स कॉलेज में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कहा कि पुनरीक्षण अभियान में अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं। कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़ने से वंचित नहीं रहे। उन्होंने इस मौके पर बीएलओ के पास कितने आवेदन पत्र प्राप्त हुए एवं कितने आवेदन पत्रों का निस्तारण हुआ, इसकी जांच करते हुए मतदाता सूची के शुद्धिकरण व पहचान पोर्टल का उपयोग करने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान संबंधित एआरओ एवं बीएलओ समेत विभिन्न कार्मिक मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62