नवलगढ़ के साहित्यकार कवि रमाकांत सोनी सुदर्शन ने दी आकाशवाणी जयपुर से राजस्थानी भाषा में काव्य प्रस्तुतियां
नवलगढ़ के साहित्यकार कवि रमाकांत सोनी सुदर्शन ने दी आकाशवाणी जयपुर से राजस्थानी भाषा में काव्य प्रस्तुतियां
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : नवलगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार कवि रमाकांत सोनी सुदर्शन ने आकाशवाणी केंद्र प्रसार भारती में समसामयिक विषयों मनै सदा ही पैदा करज्यो प्यारा राजस्थान म, बाटड़ल्या जोवां निजरां सूं, म्हानै बोलण दयो सरकार, पिता प्रेम री गागर, अधरां प मुस्कान कविता आदि प्रस्तुतियां दी। आकाशवाणी द्वारा 25 नवंबर को सवेरे 7.15 बजे रचनाओ का प्रसारण किया जाएगा। साहित्यकार रमाकांत सोनी सुदर्शन ने छठी बार काव्य प्रस्तुति दी। कवि सोनी की रचनाओं का संकलन बुलंद हौसले ई बुक गुगल पर प्रकाशित है। जिज्ञासा प्रकाशन से प्रकाशित काव्य संग्रह काव्य के स्वर्णिम अक्षर और हमरूह प्रकाशन से प्रकाशित सुहाना सफर प्रकाशित है।

रमाकांत सोनी सुदर्शन विभिन्न साहित्यिक मंचों पर काव्य पाठ कर चुके हैं तथा उत्कृष्ट सृजन के लिये साहित्यक मंचों से सम्मानित किया गये है। कवि की रचनाये विभिन्न समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं तथा कई साझा संकलनों में रचनाएं प्रकाशित हो चुकी है। कवि राष्ट्रीय शब्दाक्षर साहित्यिक संस्था में जिला झुंझुनू के अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे हैं। नवलगढ़ के सभी साहित्यकारों, साहित्य प्रेमियों ने रमाकांत सोनी सुदर्शन को बधाई दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035011


