[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्यार्थियों का सहशैक्षिक गतिविधियों से हो सर्वांगीण विकास : बिजेन्द्र सिंह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विद्यार्थियों का सहशैक्षिक गतिविधियों से हो सर्वांगीण विकास : बिजेन्द्र सिंह

चूरू उपखण्ड अधिकारी बिजेन्द्रसिंह ने किया राउमावि सहनाली छोटी का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

चूरू : चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को चूरू के सहनाली छोटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक का निरीक्षण कर निर्देश दिए तथा विद्यार्थियों से संवाद किया।

एसडीएम बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का सह शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करें। शिक्षण व्यवस्था के सुचारू संचालन के साथ विद्यार्थियों को खेलकूद सहित सहशैक्षिक गतिविधियों से जोड़ें।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षक-छात्र गतिविधियों को बढावा दें और बच्चों को कैरियर के प्रति विद्यार्थियों को अवेयर करें। उन्होंने कक्षा-कक्षों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कैरियर की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विद्यार्थी जीवन से ही अनुशासन का पालन करें। विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी अपने पाठ्यक्रम के अनुसार करेंगे तो उनके परिणाम निश्चित तौर पर इच्छानुरूप होंगें।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बनने वाले पोषाहार, कक्षा-कक्षों व छात्र-छात्राओं के लिए बने शौचालयों की व्यवस्था देखी। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाध्यापक सांवत राम ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

इस दौरान नायब तहसीलदार महेंद्र गहलोत, अशोक कुमार माहिच, सुरेश कुमारी, हेम कंवर, प्रतिभा तेतरवाल, स्वाति लाटा, कुलश्रेष्ठ लांबा, विमला पंवार, अल्तीफ खान, परमेश्वर लाल, गजेंद्र महर्षि, मोहित सिंह, उम्मेद कंवर, तारामणि, सुभाष चंद्र, राजवीर सिंह, अंजना चौधरी, श्योपाल, निजी सहायक सुरेश कुमार सहित उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62