[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैम्पैन रेलवे सेवा निवृत्ति पेंशनधारीयो के लिए 20 अक्टूबर को निशुल्क लाभ मिलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैम्पैन रेलवे सेवा निवृत्ति पेंशनधारीयो के लिए 20 अक्टूबर को निशुल्क लाभ मिलेगा

चूरू रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैम्पैन रेलवे सेवा निवृत्ति पेंशनधारीयो के लिए 20 अक्टूबर को निशुल्क लाभ मिलेगा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पर केन्द्र सरकार द्वारा पेंशनरों की सुविधा हेतु चलाए जा रहे (नेशनल डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपन 3.0) कार्यक्रम के अंतर्गत नॉर्थ वेस्टर्न रेल्वे के बीकानेर मण्डल द्वारा मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर मेगा कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त रेल कर्मचारी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मेगा केंपों का स्थान एवं तिथि निम्न प्रकार है क्रम संख्या

  • स्थान‌ मण्डल अस्पताल, लालगढ़ सोमवार से शुक्रवार (प्रतिदिन)
  • चुरू जंक्शन 20 नवम्बर 2024
  • हनुमानगढ़ जंक्शन 20 नवम्बर 2024
  • हिसार जंक्शन 21 नवम्बर 2024
  • लोहारु जंक्शन 21 नवम्बर 2024
  • रेवाड़ी जंक्शन 22 नवम्बर 2024
  • डी आर एम ऑफिस बीकानेर AVIONI 25 नवम्बर 2024
  • डी आर एम ऑफिस बीकानेर 26 नवम्बर 2024
  • डी आर एम ऑफिस बीकानेर 27 नवम्बर 2024
    नोट : इसके अतिरिक्त मण्डल लेखा कार्यालय के पेंशन अनुभाग मे प्रत्येक कार्य दिवस मे प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक जीवन प्रमाण पत्र बनवाए जा सकते है। चूरू सेवानिवृत्ति स्टेशन मास्टर आमीन खान ने बताया कि यह सुविधा रेलवे विभाग ने केंद्र सरकार द्वारा दी है जिसका लाभ पेंसिलधारीयो को जीवित प्रमाण पत्र बनाने में सहायक होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62