[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल हेल्थ एन्ड वेलनेस प्रोग्राम का केआरपी प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कूल हेल्थ एन्ड वेलनेस प्रोग्राम का केआरपी प्रशिक्षण

स्कूल हेल्थ एन्ड वेलनेस प्रोग्राम का केआरपी प्रशिक्षण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : डाइट में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के तहत ज़िला स्तरीय चार दिवसीय ग़ैर आवासीय प्रक्षिशण का उद्घाटन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि मुख्य ज़िला शिक्षा अधिकारी अनुसुईया सिंह थी,कार्यक्रम की अध्यक्षता डीईओ एलिमेंट्री एवं प्रिंसिपल डाइट मनोज कुमार ढाका ने की। विशिष्ट अतिथि एडीईओ एलिमेंट्री प्रमोद आबूसरिया, एडीईओ सेकेंडरी उम्मेद सिंह महला,एपीसी समसा कमलेश कुमार तेतरवाल एवं डाइट उप प्राचार्य सुशीला महला थी। इस कार्यक्रम के जिला समन्वयक उप प्राचार्य नितेश भास्कर ने कार्यक्रम का परिचय दिया। उपप्रधानाचार्य डाइट सुशीला महला ने स्वागत उद्बोधन में प्रशिक्षण की संक्षिप्त जानकारी दी।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनुसुईया ने प्रशिक्षण में नियमित व समयबद्ध उपस्थित रहने के निर्देश दिए। डाइट प्रिंसिपल मनोज कुमार mm ढाका ने प्रशिक्षण की उपयोगिता व गम्भीरता के बारे में बताया। एपीसी कमलेश तेतरवाल ने प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु जिम्मेदार नागरिकता,पदार्थों के दुरुपयोग को रोकना,सोशियल मीडिया की उपयोगिता व खतरा, योग व्यायाम, आहार नियंत्रण पर प्रकाश डालते हुए स्वयं से शुरुआत का आव्हान किया। एडीईओ उम्मेद महला ने स्वयं की केंसर से लड़ाई व जीत की सच्ची कहानी बताकर कर सबका मनोबल बढाया। एडीईओ आबूसरिया ने विभागीय निर्देशानुसार चार दिवसीय प्रशिक्षण को पूरा करने की योजना प्रस्तुत की।कार्यक्रम प्रभारी अजय प्रेमी व्याख्याता डाइट ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन व्याख्याता ज्ञानप्रकाश शर्मा ने किया। प्रशिक्षण में एसआरजी के साथ पचास संभागी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62