[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दोस्त को झांसा देकर ट्रक हड़पा:2 महीने का 1.20 लाख रुपए किराया देने को कहा था, जयपुर में मिले थे दोनों


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दोस्त को झांसा देकर ट्रक हड़पा:2 महीने का 1.20 लाख रुपए किराया देने को कहा था, जयपुर में मिले थे दोनों

दोस्त को झांसा देकर ट्रक हड़पा:2 महीने का 1.20 लाख रुपए किराया देने को कहा था, जयपुर में मिले थे दोनों

सीकर : दोस्त को झांसा देकर ट्रक हड़पने का मामला सामने आया है। 2 महीने का ट्रक का 1.20 लाख रुपए किराया देने की बात कही। जिसको लेकर बाद में मुकर गया। अब ट्रक भी वापस नहीं लौटा रहा।

सीकर के जाजोद क्षेत्र के रहने वाले महेंद्र ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- नागौर के परबतसर इलाके का रहने वाला रामसिंह उसके साथ जयपुर में नौकरी करता था। नौकरी के दौरान रामसिंह ने पारिवारिक आवश्यकताओं के लिए महेंद्र से 50 हजार रुपए उधार लिए। दोनों जयपुर से नौकरी छोड़कर आ गए। महेंद्र पैसे लौटाने की बात करता तो रामसिंह आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कहकर टाल देता।

दो महीने का बोलकर ट्रक लेकर गया

11 जुलाई 2024 को राम सिंह अपने साथ जीवणराम और जबार सिंह को लेकर आया। उन्होंने बकाया पैसों में से 10 हजार रुपए तो रामसिंह को फोन-पे कर दिए और 40 हजार रुपए का एक चेक दे दिया। फिर राम सिंह ने महेंद्र को कहा कि वह उसका ट्रक 2 महीने के लिए ले जाना चाहता है। उसे कंपनी का सामान लोड करना है। 2 महीने का 1.20 लाख रुपए किराए की बात कहकर रामसिंह वह ट्रक लेकर चला गया। 2 महीने बाद भी ट्रक वापस नहीं दिया।

जब महेंद्र ने राम सिंह को ट्रक वापस लाने को कहा तो वह बहाने करता रहा। न तो रामसिंह बकाया पैसे दे रहा है और न ही ट्रक वापस लौटा रहा है। अब जाजोद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62