[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में मकान के बाहर फायरिंग:गेट तोड़कर अंदर घुस रहे थे बदमाश, जान से मारने की धमकी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में मकान के बाहर फायरिंग:गेट तोड़कर अंदर घुस रहे थे बदमाश, जान से मारने की धमकी दी

सीकर में मकान के बाहर फायरिंग:गेट तोड़कर अंदर घुस रहे थे बदमाश, जान से मारने की धमकी दी

सीकर : सीकर में रात को घर के बाहर फायरिंग करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर का गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। लेकिन जब पड़ोसी आए तो बदमाश भाग गए। मामला सीकर के जीणमाता थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में गोविंद राम (45) निवासी तम्बाकुपुरा, सीकर ने बताया- रात को उसके परिवार के सभी सदस्य घर पर सो रहे थे। इस दौरान करीब 12:30 बजे उनके घर के बाहर फायरिंग होने लगी। परिवार के लोगों ने जब उठकर देखा तो बदमाश उनकी चारदीवारी का गेट तोड़ रहे थे और अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे।

इतने में शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग वहां आ गए। तब बदमाश वहां से भाग गए। बदमाश जाते हुए परिवार को जान से मरने की धमकी देकर गए हैं। बदमाशों के पास लाठी, सरिए व हथियार थे। बदमाश स्कॉर्पियो व स्विफ्ट गाड़ी लेकर आए थे। गाड़ियों में 8-10 बदमाश थे। फिलहाल पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई जगदीश चंद्र कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62