[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी मे 12 लाख के गहने चोरी, परिचित महिला पर शक, केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शादी मे 12 लाख के गहने चोरी, परिचित महिला पर शक, केस दर्ज

शादी मे 12 लाख के गहने चोरी, परिचित महिला पर शक, केस दर्ज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : सीकर उद्योग नगर थाना क्षेत्र के शिवसिंहपुरा मे शादी समारोह में गहने चोरी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवसिंहपुरा निवासी सुल्तान सिंह के घर लड़की की शादी थी जिसमे लड़की की बुआ प्रमा देवी के गहने चोरी हो गए जिसकी कीमत 12 लाख बताई जा रही है। 12 नवंबर की रात को फेरो के बाद अगले दिन सुबह विदाई के बाद 7 बजे प्रमा देवी के गहने हमेल, हार दोनों गले में थे, इसके बाद गहने उतार कर अटैची मे लॉक लगा के रख दिये और उसी दिन जब 11 बजे के करीब संभाले तो गायब मिले तो घरवालो के होश उड़ गए, परेशान घर वालो ने 2 दिन तक अपने स्तर पर खूब तलाश की लेकिन गहने नही मिले। गहनों मे हमेल एवं हार बताया जा रहा है जो कि 12 लाख से भी ज्यादा कीमत के है।

परिचित महिला पर शक, केस दर्ज
2 दिन खूब तलाशने के बाद भी जब गहने नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी गई। दी गई जानकारी मे गहने चोरी होने मे घरवालो ने परिचित महिला के शामिल होने की बात कहीं है क्योंकि चोर ने कमरे मे जाकर आराम से अटैची का चाबी से लॉक खोल कर, गहने चोरी करने के बाद फिर से लॉक कर दिया एवं चाबी यथा जगह वापिस रख दी। चोर को पता था कि रात में सब थके हुए हैं तो कोई ध्यान नही देगा। चोरी के समय घर पर परिवार एवं रिश्तेदारों की महिलाएं ही उपस्थित थी | पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62