मृत्युभोज प्रथा को समाप्त करते हुए शिक्षा को दिया बढावा
मृत्युभोज प्रथा को समाप्त करते हुए शिक्षा को दिया बढावा
नीमकाथाना : नयाबास में स्व रामेश्वर लाल मीणा सेवा निवृत अध्यापक के गंगा पूजन के पुण्य अवसर पर उनके परिजन धर्मपत्नी तारावती देवी पुत्र कैलाश, वीरेन्द्र व सुनिल जेफ ने प्रगति सील विचारों को प्रकट करते हुए मृत्यु भोज प्रथा को समाप्त करते हुए शिक्षा और विकास की परम्परा को बढावा देते हुए दो लाख 51 हजार रुपये विद्यालय प्रवेश द्वार निर्माण हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयाबास एवं 21 हजार रूपये महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय नयाबास को शिक्षा विकास हेतु प्रदान किये। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविता मीणा, उप प्राचार्य राजवीर सिंह, नृसिह लाल शर्मा, शारीरिक शिक्षक झाबर मल मीणा, दामोदर प्रसाद, रामनिवास योगी एवं महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य समजीलाल काजला, सुभाष भास्कर उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सम्पूर्ण परिवार का आभार प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035930
