[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विदेश भेजने के नाम पर 7.10 लाख की धोखाधड़ी:टूरिस्ट वीजा पर मॉरीशस भेजा, हर महीने लाख रुपए सैलरी का दिया लालच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विदेश भेजने के नाम पर 7.10 लाख की धोखाधड़ी:टूरिस्ट वीजा पर मॉरीशस भेजा, हर महीने लाख रुपए सैलरी का दिया लालच

विदेश भेजने के नाम पर 7.10 लाख की धोखाधड़ी:टूरिस्ट वीजा पर मॉरीशस भेजा, हर महीने लाख रुपए सैलरी का दिया लालच

सीकर : विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नागौर के रहने वाले लोगों ने दो युवकों को झांसे में लेकर करीब 7.10 लाख रुपए ऐंठ लिए और टूरिस्ट वीजा पर यूरोप भेज दिया। अब सीकर की धोद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धोद क्षेत्र के निवासी बंशीधर ने रिपोर्ट में बताया- उनके बेटे और एक अन्य युवक की जानकारी 3 महीने पहले नागरमल और झाबरमल निवासी अड़कसर से हुई। नागरमल और झाबरमल ने दोनों को कहा कि हम मॉरीशस यूरोप में अच्छी जॉब पर भेज देंगे। वहां वाहन चलाने का काम करना होगा। वहां जाने के लिए 3.60 लाख रुपए लेंगे। वहां हर महीने क लाख से रुपए तनख्वाह होगी।

नागरमल और झाबरमल ने 4 सितंबर को पूरे रुपए देने को कहा। इसके बाद बंशीधर के बेटे ने 3.60 लाख रुपए और दूसरे युवक ने 3.50 लाख दे दिए। इसके बाद दोनों को विदेश भेज दिया गया। 4 नवंबर को वहां से दोनों ने कॉल करके बताया कि यहां पर कंपनी नहीं है, हमें टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया गया है और अब हमें 17 नवंबर को वापस इंडिया भेज रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin