[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला से रेप की कोशिश करने वाले 2 आरोपी पकड़े:पिस्टल की नोक पर जेवरात लूटकर भागे थे, पशु चराने गई थी महिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

महिला से रेप की कोशिश करने वाले 2 आरोपी पकड़े:पिस्टल की नोक पर जेवरात लूटकर भागे थे, पशु चराने गई थी महिला

महिला से रेप की कोशिश करने वाले 2 आरोपी पकड़े:पिस्टल की नोक पर जेवरात लूटकर भागे थे, पशु चराने गई थी महिला

सीकर : सीकर जिले की जाजोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के साथ मारपीट, लूट व रेप करने की कोशिश करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खेत में पशु चराने गई महिला से रेप करने की कोशिश की थी और जेवरात लूटकर भाग गए थे।

पुलिस की हिरासत में आरोपी।
पुलिस की हिरासत में आरोपी।

धमकी देकर जेवरात लूटे

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया- 28 अगस्त 2024 को करीब 12:15 बजे महिला नदी के पास स्थित खेत में पशु चराने गई थी। नदी में पहले से हथियारों से लैस होकर बैठे आरोपियों ने महिला से सामूहिक रेप करने की कोशिश की। आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। बाद में पिस्टल की नोक पर आरोपियों ने महिला के पहने हुए जेवरात धमकी देकर लूट लिए। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी महिला की छाती पर बैठ गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नीमकाथाना, खेतड़ी, छापोली, कोटडी लुहारवास, खाटूश्यामजी, सिरसा, हरियाणा एवं आसपास के इलाकों में दबिश दी। आरोपी की तलाश की गई। इस दौरान पुलिस ने गुरुवार को आरोपी सुमेर सिंह (26) निवासी रानोली, राजकुमार (24) निवासी कोटडी खंडेला को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin