[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केसरी बाबा आश्रम के संत ने शुरू की खड़ी तपस्या:6 महीने रहेंगे तपस्या में लीन, खड़े-खड़े नहाना, खाना, सोना होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

केसरी बाबा आश्रम के संत ने शुरू की खड़ी तपस्या:6 महीने रहेंगे तपस्या में लीन, खड़े-खड़े नहाना, खाना, सोना होगा

केसरी बाबा आश्रम के संत ने शुरू की खड़ी तपस्या:6 महीने रहेंगे तपस्या में लीन, खड़े-खड़े नहाना, खाना, सोना होगा

पाटन : पाटन क्षेत्र के ग्राम जीलो में श्री केसरी सिंह बाबा आश्रम के महंत आकाश नाथ महाराज ने पूजा पाठ कर विधि विधान से खड़ी तपस्या शुरू की है, जो अगले 6 माह तक जारी रहेगी। महंत आकाश नाथ ने बताया कि आज से शुरू की गई तपस्या अगले 6 महीने तक निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान खड़े-खड़े ही नहाना, खाना और सोना होगा।

ग्रामीण विक्रम सिंह ने बताया कि बाबा केसरी सिंह आश्रम सैकड़ों वर्ष पुराना है, यहां कई वर्षों पूर्व बाबा केसरी सिंह ने तपस्या की थी। यह आश्रम आसपास और दूरदराज के लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां के महंत ने आज से खड़ी तपस्या शुरू की है। महाराज की तपस्या में किसी प्रकार की बाधा न पहुंचे इसलिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है। इस दौरान सवाई सिंह, मदन सिंह, गिरवर सिंह, गिरधारी सिंह, भैरू सिंह, अर्जुन सिंह, उमेद सिंह, नरेश सिंह, भवानी सिंह, रीशाल कंवर और ग्रामीणों ने महाराज का स्वागत किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin