[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसडीएम को थप्पड़ मारे जाने पर कार्मिकों में रोष, कलेक्टर को दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एसडीएम को थप्पड़ मारे जाने पर कार्मिकों में रोष, कलेक्टर को दिया ज्ञापन

एसडीएम को थप्पड़ मारे जाने पर कार्मिकों में रोष, कलेक्टर को दिया ज्ञापन

चूरू : देवली-उनियारा विधानसभा उप चुनाव के दौरान मालपुरा उपखंड अधिकारी अमित चौधरी को थप्पड़ मारे जाने पर जिलेभर में अधिकारियों, कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। गुरुवार को जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों ने इस संबंध में मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर अपना रोष जताया।

इसी क्रम में राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से जिला कलक्टर अभिषेक मीणा को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन देकर रोष व्यक्त किया गया। डीएलआर शुभकरण, संघ के प्रदेश सभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़, मनीराम दनेवा, ओमसिंह,विनोद मीणा, संगम स्वामी, अमीलाल, निशा राठौड़ आदि कार्मिकों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया और प्रकरण में कड़ी कार्रवाई का अनुरोध किया।

ज्ञापन में कहा गया है कि देवली-उनियारा विधानसभा उप चुनाव के दौरान एरिया मजिस्ट्रेट एसडीएम अमित चौधरी को चुनाव ड्यूटी के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा थप्पड़ मारा। यह पूरा घटनाक्रम सभी राजस्व कार्मिकों एवं चुनाव कार्यकम में उपस्थित समस्त कार्मिकों को हतोत्साहित करने वाला है तथा चुनाव प्रक्रिया को दूषित करने वाला है। समस्त राजस्व मंत्रलयिक कर्मचारियों में इसे लेकर गम्भीर रोष व्याप्त है। अतः तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62