[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हड़ताल पर गए RAS अधिकारियों का विरोध:वकील बोले- थप्पड़ ही तो मारा है, हत्या तो नहीं की; काम पर नहीं लौटे तो करेंगे आंदोलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हड़ताल पर गए RAS अधिकारियों का विरोध:वकील बोले- थप्पड़ ही तो मारा है, हत्या तो नहीं की; काम पर नहीं लौटे तो करेंगे आंदोलन

हड़ताल पर गए RAS अधिकारियों का विरोध:वकील बोले- थप्पड़ ही तो मारा है, हत्या तो नहीं की; काम पर नहीं लौटे तो करेंगे आंदोलन

सीकर : देवली-उनियारा में बुधवार को वोटिंग के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने के मामले आज राजस्थान में आरएएस अधिकारी हड़ताल पर हैं। जिसका बार संघ सीकर की ओर से विरोध किया गया है। आज इस सबंध में बार संघ के पदाधिकारियों ने सीकर कोर्ट में प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता करते हुए सीकर बार संघ के वकील।
प्रेस वार्ता करते हुए सीकर बार संघ के वकील।

सीकर बार संघ के अध्यक्ष जगदीश गठाला ने कहा- आज पूरे राजस्थान में आरएएस अधिकारी एब्सेंट हैं और हड़ताल पर चले गए हैं। वकीलों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि जब हमारे बार संघ के सदस्य विकास वैदिक की डेथ हो गई तो वकीलों ने स्वेच्छा से 12 बजे से वर्क सस्पेंड किया था। वकील अंतिम संस्कार में गए थे। इसके बाद राजस्थान हाई कोर्ट ने वकीलों के इस निर्णय पर संज्ञान लिया था और कार्रवाई करने को कहा था। इसके बाद वकीलों ने हाई कोर्ट के इस फैसले का विरोध किया था।

वकीलों ने जारी किया पत्र।
वकीलों ने जारी किया पत्र।

बोले- RAS को हड़ताल पर जाने का अधिकार नहीं

आज राजस्थान में सभी आरएएस अधिकारी हड़ताल पर हैं और अपनी ड्यूटी से एब्सेंट है। आरएएस अधिकारियों को इस तरह हड़ताल पर जाने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि वह अपने सर्विस एक्ट में भी बाउंड हैं। आज सीकर के ढाई हजार वकीलों को आरएएस अधिकारियों की वजह से परेशानी हो रही है। आम जनता भी परेशान है, कोर्ट में कोई काम नहीं हो रहे। राजस्थान हाई कोर्ट बैठे-बैठे इस मामले को देख रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

वकील भी करेंगे RAS के खिलाफ आंदोलन

अध्यक्ष ने कहा- जब वकीलों के मामले में हाईकोर्ट संज्ञान ले सकता है तो आरएएस अधिकारियों के मामले में क्यों नहीं ले सकता। उन्होंने कहा- हम राजस्थान के सभी एडवोकेट्स मीटिंग बुलाएंगे और आरएएस अधिकारियों का विरोध करेंगे। वकीलों की मांग है कि आज जो आरएएस अधिकारी ड्यूटी पर नहीं हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सस्पेंड किया जाए। अगर सरकार समय रहते कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो हम राजस्थान के सवा लाख वकील पूरे राजस्थान में आंदोलन करेंगे।

जगदीश गठाला ने कहा- आरएएस अधिकारी किस तरह से भ्रष्टाचार करते हैं यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। एसडीएम को थप्पड़ मारा है या नहीं यह इन्वेस्टिगेशन का मामला है। चुनाव में हिंसा होती रहती है। कोई मर्डर तो हुआ नहीं, सिंपल किसी आरोपी ने थप्पड़ मारा है। इन्वेस्टिगेशन के दौरान उसे अरेस्ट कीजिए। पुलिस व वकीलों को क्यों डिस्टर्ब किया। हम अधिकारियों के इस के इस रवैये को को बर्दाश्त नहीं करें। वकील पूरे राजस्थान में हड़ताल करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62