[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 9वीं क्लास की छात्राओं को मिलेगी साइकिल:54 स्कूलों की 764 छात्राओं को होगा वितरण, जिला शिक्षा अधिकारी ने की शुरूआत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 9वीं क्लास की छात्राओं को मिलेगी साइकिल:54 स्कूलों की 764 छात्राओं को होगा वितरण, जिला शिक्षा अधिकारी ने की शुरूआत

नीमकाथाना में 9वीं क्लास की छात्राओं को मिलेगी साइकिल:54 स्कूलों की 764 छात्राओं को होगा वितरण, जिला शिक्षा अधिकारी ने की शुरूआत

नीमकाथाना : नीमकाथाना में गुरुवार से सरकारी स्कूल में 9वीं क्लास में पढने वाली बालिकाओं को राज्य सरकार की ओर से निशुल्क साइकिल मिलना शुरु हो गई है। नीमकाथाना ब्लॉक की 54 स्कूलों में पढ़ने वाली 764 बालिकाओं को साइकिल मिलेंगी।

आज शहर में स्थित गजानंद मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की बालिकाओं को जिला शिक्षा अधिकारी राधेयाम योगी ने नेतृत्व में साइकिल वितरण की गई। इसके साथ ही राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल छावनी, पीएम श्री राजकीय बालिका स्कूल खेतडी मोड़ सहित विभिन्न स्कूलों में साइकिल वितरण की गई।

जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी ने बताया कि जहां पर साइकिलों का फिजिकल वेरिफिकेशन हो गया है। वह भी डायरेक्टर के निर्देश पर बालिकाओं को साइकिल वितरण करें।

नोडल प्रभारी रमेश यादव ने बताया-54 स्कूलों में साइकिलों का वितरण जल्द शुरू हो गया हैं। 9वी कक्षा में पढ़ने वाली 764 छात्राओं को साइकिल मिलेंगी। वर्ष 2024 की 764 साइकिलों का वितरण होगा। ब्लॉक की 54 स्कूल पीएम श्री गजानंद मोदी स्कूल से साइकिल लेकर जाएंगे और अपनी-अपनी स्कूलो में वितरित करेंगे।

पिछली कांग्रेस सरकार में 2022-2023 और 2023-2024 में एक साथ 1800 साइकिलों का वितरण हुआ था। उस समय कांग्रेस की सरकार में काले रंग की साइकिलों बांटी गई थी लेकिन इस बार भाजपा सरकार में भगवा रंग की साइकिलों का वितरण किया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62