[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में तहसील कर्मचारियों की हड़ताल:तहसीलदार, गिरदावर और पटवारियों ने दिया समर्थन, SDM को थप्पड़ मारने के मामले में जताया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में तहसील कर्मचारियों की हड़ताल:तहसीलदार, गिरदावर और पटवारियों ने दिया समर्थन, SDM को थप्पड़ मारने के मामले में जताया विरोध

पाटन में तहसील कर्मचारियों की हड़ताल:तहसीलदार, गिरदावर और पटवारियों ने दिया समर्थन, SDM को थप्पड़ मारने के मामले में जताया विरोध

पाटन : टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम अमित चौधरी से हाथापाई के मामले में अब प्रदेश भर में RAS अधिकारी पेन डाउन हड़ताल पर जा रहे हैं। गुरुवार को आरएस एसोसिएशन, आरटीएस एसोसिएशन, गिरदावर एसोसिएशन, पटवारी एसोसिएशन पेन डाउन हड़ताल पर है।

RAS एसोसिएशन ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की गिरफ्तारी की मांग की है। तहसीलदार, पटवारीयों की पेन डाउन हड़ताल के कारण जमीन की रजिस्ट्री, नामांतरण सहित कई काम रुक गए हैं। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था। देवली उनियारा सीट पर मतदान के दौरान मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी एरिया मजिस्ट्रेट के तौर पर चुनाव ड्यूटी में कार्यरत थे। विधानसभा के समरता गांव में चुनाव ड्यूटी के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने चुनाव नियमों का उल्लंघन करते हुए मौके पर मौजूद एरिया मजिस्ट्रेट अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया। मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पाटन तहसीलदार सुभाष चंद्र ने बताया कि एसडीएम के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर तहसील परिसर में सभी गिरदावर, पटवारियों की पेन डाउन हड़ताल है। इस मामले में सभी ने मिलकर आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62