[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान युवा महोत्सव के संबंध मे बैठक का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान युवा महोत्सव के संबंध मे बैठक का हुआ आयोजन

राजस्थान युवा महोत्सव के संबंध मे बैठक का हुआ आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान युवा बोर्ड (युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार) द्वारा राजस्थान की लुप्त हो रही परंपरागत लोक संस्कृति एवं कला विधाओं,विज्ञान प्रौद्योगिकी व नवाचार को संरक्षण एवं प्रोत्साहन हेतु “युवा महोत्सव ” का “विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार” थीम पर चुरू ब्लॉक पर एक दिवसीय राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन 15 नवंबर से 25 नवंबर 2024 के मध्य आयोजन होना है। इसके सफल आयोजन के सम्बन्ध में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठक रखी गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमदत्त सारण ने चूरू ब्लॉक के समस्त पंचायत व शहरी परिक्षेत्र में 15 से 29 वर्ष आयुवर्ग के अध्ययनरत तथा गैर अध्ययनरत प्रतिभाशाली युवा कलाकारों का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिये। आरपी विनय कुमार सोनी ने युवा महोत्सव के उद्देश्य, लक्ष्य, प्रतिभाशाली युवाओं की योग्यता, महोत्सव में शामिल विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे विज्ञान /डिजीटल मेला, लोक गायन, लोकनृत्य, कविता पाठ, कहानी लेखन, चित्रकला, भाषण, हस्तकला, वस्त्रकला, कृषि उत्पादक,राजस्थान की विलुप्त हो रही कलाओं (फड़, रावणहत्था, रम्मत, अलगोजा, मांडणा, लांघा मांगनीहार, कठपुतली, खड़ताल, मोरचंग, भपग) के बारे में बताया।

इस बैठक में युवा महोत्सव ब्लॉक प्रभारी प्रमेन्द्र शर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों और शिक्षकों को युवा महोत्सव संबंधी समस्त निर्देशों की जानकारी दी। इस दौरान मीटिंग में सहप्रभारी डॉ कुलदीप पुनिया, आर पी श्याम सुंदर पुनिया, पूनम चोटिया, लक्ष्मी शर्मा, शिव कुमार शर्मा, बेगराज कसवां, प्रभु दयाल शर्मा, राजेंद्र चौबे, जगदीश खेड़ीवाल, आशा स्वामी, अमर सिंह, शाकिर खां, राजवीर सिंह सहित पंजीयन समिति, प्रचार प्रसार समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62