[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कमला मोदी महाविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

कमला मोदी महाविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

कमला मोदी महाविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

नीमकाथाना : राजकीय कमला मोदी महिला महाविद्यालय में गुरुवार को दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय विकास समिति के सदस्य व स्टॉफ सदस्यों ने भाग लिया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मंजू वर्मा ने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर अन्तर्विश्वविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्रा सपना लोचिब व राज्य स्तर बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्रा मनीषा कंवर को सम्मानित किया गया। सपना लोचिब ऑल इण्डिया विश्वविद्यालय स्तर पर दिसम्बर माह में सम्पन्न होने वाली महिला वालीबॉल प्रतियोगिता में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर का प्रतिनिधित्व करेगी। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मंजू वर्मा ने सभी को जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय को भूगोल, अंग्रेजी व गृहविज्ञान में विश्वविद्यालय द्वारा स्थायी सम्बद्धता मिल गयी है जो महाविद्यालय के लिए अति हर्ष का विषय है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62