सीकर रेंज आईजी ने सुजानगढ़ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया:पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, सत्येन्द्र सिंह बोले- साइबर क्राइम में जागरूकता ही काम आएगी
सीकर रेंज आईजी ने सुजानगढ़ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया:पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, सत्येन्द्र सिंह बोले- साइबर क्राइम में जागरूकता ही काम आएगी

सुजानगढ़ : सीकर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह सोमवार को वार्षिक निरीक्षण के लिए सुजानगढ़ डीएसपी ऑफिस पहुंचे। यहां पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। आईजी ने चुरू एसपी जय यादव के साथ डीएसपी ऑफिस का निरीक्षण किया। आईजी सुजानगढ़ सदर थाना भी पहुंचे।
इस दौरान आईजी ने कहा कि सर्किल के थानों की अपराध समीक्षा कर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस भी इस दिशा में लगातार काम कर रही है। आवश्यक संसाधन जुटाए जा रहे हैं। क्षमता बढ़ाकर पुलिस को नए तरीके से ट्रेंड किया जा रहा है। लोगों में जागरूकता लाने के लिए महीने के पहले बुधवार को स्कूलों और कॉलेजों में जाकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
आईजी ने कहा कि साइबर क्राइम में जागरूकता ही काम आएगी। क्योंकि इसमें अपराधी को अपनी जगह छोड़कर नहीं जाना पड़ता। पीड़ित भी अपनी जगह रहता है। इसलिए पुलिस की ओर से साइबर क्राइम एकदम से रोक देने की संभावनाएं कम है। निरीक्षण के दौरान एएसपी दिनेश कुमार, डीएसपी दरजाराम, सदर थाना सीआई सुखराम चोटिया सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।