[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

15 मेगावाट बिजली का खंभा टूटा, किसान बाल-बाल बचे:ग्रामीण बोले- खराब क्वालिटी का पोल लगा रही कंपनी, शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

15 मेगावाट बिजली का खंभा टूटा, किसान बाल-बाल बचे:ग्रामीण बोले- खराब क्वालिटी का पोल लगा रही कंपनी, शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं

15 मेगावाट बिजली का खंभा टूटा, किसान बाल-बाल बचे:ग्रामीण बोले- खराब क्वालिटी का पोल लगा रही कंपनी, शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं

सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड के गांव मालसर में स्थित 15 मेगावाट का बायोमास प्लांट, सरदारशहर एग्रो एनर्जी लिमिटेड, में सोमवार शाम उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब हाई वोल्टेज लाइन का कार्य करते समय बिजली का पोल बीच से टूट गया। घटना के समय खेतों में काम कर रहे किसान बाल-बाल बचे। यदि वे इन पोलों की चपेट में आ जाते तो गंभीर हादसा हो सकता था।

मालसर के निवासी राजू सिंवर ने आरोप लगाया कि पावर प्लांट के कर्मचारियों की लापरवाही और घटिया गुणवत्ता के सामान के उपयोग के कारण बार-बार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि खराब क्वालिटी के पोल लगाए जा रहे हैं, जो रोपते ही गिर रहे हैं। बार-बार शिकायतें करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पिछले सोमवार को भी तार खींचते वक्त कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मंजरूर सिंह (25) की मौत हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी प्लांट प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

मालसर और हालासर के किसानों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना है कि लगातार लापरवाही के कारण हादसे हो रहे हैं, लेकिन सुधार नहीं किया जा रहा है। इसी मुद्दे पर रविवार को चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और एसडीएम दिव्या चौधरी ने प्लांट का निरीक्षण किया था और कार्य को नियमों के अनुसार करने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद, अगले ही दिन नया लगाया गया पोल गिर गया।

घटना के बाद किसानों के आक्रोश को शांत करने के लिए भानीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों और प्लांट कर्मचारियों के साथ वार्ता की। इस दौरान कर्मचारियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी और कार्य को शत-प्रतिशत सुरक्षित तरीके से किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89