[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मर्डर के मामले में आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने गुढ़ा गौड़जी से पकड़ा, युवक की लाठी व सरियों से पीट-पीटकर की थी हत्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मर्डर के मामले में आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने गुढ़ा गौड़जी से पकड़ा, युवक की लाठी व सरियों से पीट-पीटकर की थी हत्या

मर्डर के मामले में आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने गुढ़ा गौड़जी से पकड़ा, युवक की लाठी व सरियों से पीट-पीटकर की थी हत्या

चूरू : सदर थाना क्षेत्र में डाबला रोड पर शराब ठेके के पास लाठी व सरियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस ने आरोपी युवक को गुढागौड़जी से पूछताछ के लिए लेकर आई, जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया।

सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि वार्ड 46 निवासी नरेन्द्र प्रजापत (28) की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा प्रेमचंद प्रजापत की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस रिपोर्ट में प्रेमचंद ने बताया कि उसकी भतीजा नरेन्द्र प्रजापत घटना के दिन अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर वापस घर आ रहा था। तभी डाबला रोड पर उसकी बाइक के आगे एक काले रंग की थार गाड़ी लगाकर बूंटिया निवासी अमित उर्फ मितलाए ढाका का बास निवासी शुभम ढाका और उसके साथियों ने लाठी व सरियों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की।

मामले में अन्य आरोपियों में शामिल गुढ़गौड़जी निवासी हितेश कुमार कुमावत भी शामिल होना बताया। जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने साइबर सेल का सहयोग लिया। साइबर सेल के कॉन्स्टेबल रमाकांत ने मामले में गहनता से काम करते हुए पुलिस का सहयोग किया। पुलिस ने सोमवार सुबह हत्याकांड में शामिल आरोपी हितेश कुमार कुमावत को पूछताछ के लिए सदर थाना लाया गया।

पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि नरेन्द्र प्रजापत की हत्या में हितेश कुमार कुमावत शामिल था। पुलिस आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad