2.50 लाख के बदले मांगे 6 लाख:सीकर में सूदखोर ने सोने के गहने भी हड़पे, अब दे रहा धमकी
2.50 लाख के बदले मांगे 6 लाख:सीकर में सूदखोर ने सोने के गहने भी हड़पे, अब दे रहा धमकी
सीकर : सीकर जिले बलारां थाना में सूदखोरी का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी ने ब्याज के नाम पर शिकायतकर्ता से हजारों रुपए व सोने के जेवरात हड़प लिए और अब 6 लाख रुपए मांग रहा है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में राजवीर मीणा (26) बलारां, सीकर ने बताया- उसने 2019 में निजी काम के लिए गांव के बनवारी सोनी से 2 लाख 50 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। गांव के सरपंच प्रतिनिधि शरीफ खान व आरिफ खान ने पैसे दिलवाए थे। 7 महीने बाद उसने 35 हजार रुपए बनवारी सोनी को ब्याज के बदले दे दिए। साथ ही सोने के 4 कंगन एक हार व अंगूठी भी दे दी।
2021 में राजवीर ने बनवारी सोनी को 2 लाख रुपए आरिफ व शरीफ खान को साथ लेकर दे दिए। शिकायतकर्ता ने अब बनवारी सोनी से अपने गहने मांगे तो उसने गहने देने से मना कर दिया और कहा- उसे 6 लाख रुपए ब्याज सहित देने होंगे। बनवारी सोनी ने राजवीर के साथ दुर्व्यवहार किया और गाली-गलौज की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच आरपीएस दिलीप कुमार कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2127083


