[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना नगर परिषद के अधिकारियों की हड़ताल खत्म:सभापति ने मिठाई खिलाकर तुड़वाई, कहा-काम नहीं होने से जनता परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना नगर परिषद के अधिकारियों की हड़ताल खत्म:सभापति ने मिठाई खिलाकर तुड़वाई, कहा-काम नहीं होने से जनता परेशान

नीमकाथाना नगर परिषद के अधिकारियों की हड़ताल खत्म:सभापति ने मिठाई खिलाकर तुड़वाई, कहा-काम नहीं होने से जनता परेशान

नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की पेन डाउन हड़ताल 6 दिन बाद खत्म हो गई है। एईएन से मारपीट के मामले में कर्मचारी और अधिकारी पेन डाउन हड़ताल पर बैठे थे। सभापति की समझाइश के बाद हड़ताल खत्म करवाई।

5 नवंबर को ठेका सफाईकर्मी अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सफाई कर्मी एईएन के चैंबर में मांगों को लेकर विरोध किया। एईएन से मारपीट और धक्का मुक्की की गई। मामले के बाद एईएन मामराज जाखड़ ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों ने पेन डाउन हड़ताल कर दी।

नगर परिषद सभापति सरिता दीवान की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। सभापति ने कहा कि जनता के काम नही हो रहे हैं, कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं, नगर परिषद में जनता परेशान हो रही है। सभापति ने मिठाई हड़ताल खत्म करवाई। वही नगर परिषद के बाहर धरने पर बैठे सफाईकर्मियों से समझाइश जारी है।

यह रहे मौजूद

इस दौरान सभापति सरिता दीवान, उप सभापति महेश मगोतिया पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान, जेपी लोढ़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62